रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

शोभा यात्रा की शुरुआत बजरंगबली मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुई

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज में रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. शोभा यात्रा की शुरुआत बजरंगबली मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद यह यात्रा गणपतगंज के मुख्य चौक, एनएच 106, पिपरा रोड, किशनपुर मोड़, मारवाड़ी टोला, दुर्गा मंदिर रोड, अस्पताल के सामने वाली गली और गर्ल्स स्कूल रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई. शोभा यात्रा के दौरान महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी बड़े उत्साह से शामिल हुए. पूरे रास्ते जय श्रीराम के नारे लगते रहे. रथ पर भगवान राम और माता सीता की सुंदर झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. जगह-जगह लोगों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था भी की गई थी. इस दौरान महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ शामिल हुई. सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. कई अधिकारी और पुलिस बल पूरे समय मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. अंत में मंदिर में महा आरती की गई, जिसके बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन