डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक

त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए डीजे को जब्त कर लिया जायेगा

विज्ञापन

छातापुर. छातापुर थाना परिसर में मंगलवार को थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की. बैठक में आगामी ईद पर्व व रामनवमी में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश से अवगत कराया गया. बैठक में थाना क्षेत्र के अधिकांश डीजे संचालक के अलावे पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी ईद पर्व एवं रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध रहेगा. प्रतिबंध के बावजूद कहीं भी डीजे बजाते पाये जाने पर उन्हे बख्सा नहीं जायेगा. त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए डीजे को जब्त कर लिया जायेगा. वहीं डीजे संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. थाना क्षेत्र में चिन्हित करीब 28 में 22 डीजे संचालक बैठक में शामिल हुए. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बैठक कर डीजे संचालकों को दिशा निर्देश से अवगत कराया गया है. बैठक में एएसएचओ मो साहिद, पुअनि विजय राम, विजय पासवान, सुदर्शन कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन