कोसी-मेची लिंक परियोजना सहित कई योजनाओं का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

कोसी और सीमांचल की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुपौल सहित सात जिलों को लाभ पहुंचाने वाली कोसी-मेची लिंक परियोजना का शिलान्यास किये.
– लोकसभा चुनाव के दौरान ऊर्जा मंत्री ने पीएम से इस परियोजना की स्वीकृति का किया था आग्रह सुपौल. कोसी और सीमांचल की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुपौल सहित सात जिलों को लाभ पहुंचाने वाली कोसी-मेची लिंक परियोजना का शिलान्यास किये. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने अररिया के फारबिसगंज में प्रधानमंत्री मोदी से इस परियोजना की स्वीकृति को लेकर आग्रह किया गया था. खास बात यह रही कि उस समय पीएम मोदी ने इस मांग को गंभीरता से सुना और संबोधन के बाद विस्तार से चर्चा भी की. मंत्री श्री यादव ने अपने विभाग योजना एवं विभाग विभाग द्वारा भारत सरकार को इस परियोजना को लेकर प्रस्ताव भेजा था. इसी का परिणाम है कि आज यह परियोजना साकार होने जा रही है. सात जिलों को मिलेगा लाभ करीब 6272 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कोसी-मेची लिंक परियोजना से सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिलों को सीधा फायदा होगा. इससे किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने के साथ-साथ जल संरक्षण और कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी. इस परियोजना के पूरा हो जाने से न सिर्फ किसानों को इसका फायदा होगा, बल्कि हर साल कोसी में आने वाली बाढ़ पर भी नियंत्रण पाया जायेगा. इस परियाेजना के तहत सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिले के लगभग 02 लाख 14 हजार 812 हेक्टेयर भूमि इस परियोजना से लाभान्वित होगी. सुपौल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत कई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का शिलान्यास सोमवार को पूर्णिया से प्रधानमंत्री ने रिमोट से किया. इस परियोजना के तहत नवोदय स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज और ब्रह्मस्थान के पास प्लांट बनाये जायेंगे. ये प्लांट शहर के गंदे पानी को साफ करके कोसी नदी और नहरों में छोड़ने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे वर्षा जल पर निर्भरता खत्म होगी और पर्यावरण व स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




