समाजसेवी राजेंद्र भगत के निधन पर लोगों ने जताया शोक

अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों की भीड़ लगी रही
छातापुर. मुख्यालय पंचायत स्थित लोहियानगर निवासी समाजसेवी राजेंद्र भगत का निधन सोमवार की शाम में हो गया. 75 वर्षीय स्व भगत कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे. सोमवार की संध्या स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें पूर्णिया ले जाया जा रहा था. लेकिन पूर्णिया पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. स्व भगत के निधन से मुख्यालय बाजार एवं उनके जान पहचान वालों में शोक की लहर दौर गयी. अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों की भीड़ लगी रही. लोगों ने बताया कि दिवंगत स्व भगत मृदुभाषी व मिलनसार प्रवृति के लोग थे. मंगलवार के दिन निजी जमीन में उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. श्री भगत अपने पीछे पत्नी के अलावे तीन पुत्र व दो पुत्री छोड गये हैं. शोकाकुल बडे़ पुत्र रमण कुमार ने पिता को मुखाग्नि दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










