अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर में मरीजों का हो रहा शोषण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 8:23 PM

विज्ञापन

अवैध नर्सिंग होम में मरीजों का हो रहा शोषण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जदिया जदिया थाना क्षेत्र में सब कुछ नियम, कायदे-कानून के परे हो रहा है. मेडिकल पेशा अब मरीजों के दोहन-शोषण का जरिया बन गया है. मेडिकल विभाग में अकूत कमाई को देखकर ही जिनका इस क्षेत्र से कभी नाता नहीं रहा, वैसे लोग प्राइवेट अस्पताल, जांच घर, मेडिकल स्टोर खोल बैठे हैं. हर दिन कहीं न कहीं अवैध रूप से नर्सिंग होम, जांच घर की ओपनिंग हो रही है. खासकर ग्रामीण क्षेत्र में जांच व इलाज के नाम पर मरीजों के जान से खेला जा रहा है. हकीकत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. अस्पताल या क्लिनिक में आप जिंदगी की कामना लेकर पहुंच रहे हैं, वहां मौत के फरिश्ते बैठे रहते हैं. यहां मरीजों का आर्थिक दोहन तो होता ही है साथ ही इलाज के नाम पर उनके जीवन से खिलवाड़ भी हो रहा है. अवैध रूप से चल रहा है अल्ट्रासाउंड सेंटर जदिया, कोरियापट्टी में चोरी-छिपे अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से चल रहा है. इनका संचालन बिना सोनोलॉजिस्ट या रेडियोलॉजिस्ट के हो रहा है. अपने अनुभव और जानकारी के आधार पर जांच रिपोर्ट लिखते हैं. खास बात यह है कि कमीशन के चक्कर में ग्रामीण चिकित्सक क्लिनिक या नर्सिंग होम का संचालन कर रहे हैं. कमीशन के चक्कर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भेज देते हैं. जिससे अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक कमाई का चालीस फीसदी डॉक्टरों के पास पहुंचा देता है. अब एक नजर पैथोलॉजी व जांच घरों पर डाले तो जदिया, कोरियापट्टी मिलाकर तकरीबन दर्जन भर जांच घर चल रहे हैं. जो मानक को पूरा नहीं करता है. जांच घर को रोजी-रोटी और रोजगार के साधन बना चुके है. इन लैब में कार्यरत तकनीकी कर्मचारी डीएमएटी तो दूर बमुश्किल आठवीं व दशमी पास है. दर्जनों ऐसे क्लिनिक थाना क्षेत्र में संचालित है, जिनके पास कोई डिग्री ही नहीं है. फर्जी व बिना डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टरों की बाढ़ है. ऐसे में स्वास्थ्य महकमे की चुप्पी कारोबारियों के मनोबल को बढ़ावा दे रही है. मरीजों के इलाज के नाम पर दोहन किया जा रहा है. जीवन बचाने के नाम पर मौत के मुंह में धकेला जा रहा है. कहते हैं सिविल सर्जन सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर ने बताया कि अवैध रूप से संचालित अस्पताल, पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर की जानकारी मिली है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में अवैध रूप से संचालित संस्थानों पर कार्रवाई भी की जा रही है. जल्द ही जदिया व कोरियापट्टी में भी अवैध रूप से चल रहे संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन