पंकज प्रियदर्शी सर्वसम्मति से पिपरा प्रखंड राजद अध्यक्ष नियुक्त

बैठक का संचालन पार्टी के वरीय नेता प्रदीप यादव ने किया
पिपरा. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पंकज प्रियदर्शी को पिपरा प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है. सोमवार को प्रखंड राजद कार्यालय में आयोजित एक अहम बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. यह घोषणा निर्वाची पदाधिकारी जहूर आलम ने कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अनमोल यादव की अध्यक्षता में की. बैठक का संचालन पार्टी के वरीय नेता प्रदीप यादव ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने पंकज प्रियदर्शी के संगठनात्मक अनुभव, पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और लंबे समय से किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उन्हें योग्य प्रत्याशी बताया. ज्ञात हो कि पंकज प्रियदर्शी पूर्व में भी राजद संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और पार्टी के हित में अनेक सराहनीय कार्य कर चुके हैं. बैठक में पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष कारी प्रसाद यादव, युवा राजद प्रदेश महासचिव प्रभाकर प्रसाद, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतराम, जिला महासचिव बुच्चन यादव, वरीय नेता रामचंद्र मंडल, युवा जिलाध्यक्ष अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष संजीव सोनू चौधरी,प्रमोद यादव, पप्पू चौधरी, दिनेश यादव, महेंद्र साहू, तरुण प्रताप, सुभाष यादव, किशोर सिंह, महावीर यादव, हरे कृष्ण रतन, राजेश यादव, अजय कुमार, रौशन यादव, ब्रह्मदेव यादव, राणाप्रताप यादव, गुड्डू पासवान, राजीव यादव, इमामुल हक, श्रवण चौधरी, मदन यादव, सचिन सादा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




