पंचायत समिति की बैठक आयोजित, बिजली, नल-जल व खाद्य आपूर्ति समेत कई मुद्दों पर हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत पिछले बैठक में लिए गए प्रस्तावों को पढ़कर सुनाने के साथ हुई

विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख निरंजना देवी की अध्यक्षता हुई. बैठक की शुरुआत पिछले बैठक में लिए गए प्रस्तावों को पढ़कर सुनाने के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में खाद्य आपूर्ति, मनरेगा, विद्युत, कृषि, एमडीएम एवं नल-जल योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रखंड स्तरीय योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई. इस दौरान विभिन्न विभागों से आए प्रतिनिधियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई. बिजली आपूर्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों ने बताया कि परसरमा एवं हरदी फीडर क्षेत्र में पूर्व में उठाई गई समस्याओं में कई का समाधान कर दिया गया है. जबकि शेष कार्यों को जल्द पूरा करने का आश्वासन संबंधित जेई द्वारा दिया गया. कृषि मुद्दों पर चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने हाल ही में आए आंधी-तूफान से फसलों को हुए नुकसान का सही सर्वे नहीं होने की शिकायत की. इस पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अधिकांश पंचायतों में सर्वे कराया जा चुका है. शेष क्षेत्रों में भी जल्द सर्वे पूरा किया जाएगा. बैठक में नल-जल योजना की अधूरी कनेक्शन व्यवस्था पर भी जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और कहा कि कई पंचायतों में यह समस्या अभी भी बनी हुई है. साथ ही खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को लेकर बीएसओ से शिकायत की गई कि डीलरों द्वारा लाभार्थियों को प्रति वितरण में दो किलो तक कम अनाज दिया जा रहा है. जिस पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई. इसके अलावा सहकारिता विभाग से समिति के नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया. जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी गई इच्छुक लोग ऑनलाइन माध्यम से सदस्य बन सकते हैं. सदर बीडीओ कृष्णा कुमारी ने कहा कि पिछले बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा की गई है. संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिए गए है. उन्होंने विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील भी की. बैठक में विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिंटू, उप प्रमुख मुखिया राजेश कुमार चौधरी, तुलाई पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों के कनीय अभियंता, बैंक प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन