ePaper

जमीन विवाद में गोली मार कर हत्या, एक घायल

Updated at : 23 Jul 2024 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

जमीन विवाद में गोली मार कर हत्या, एक घायल

विज्ञापन

छातापुर. थाना क्षेत्र के डहरिया वार्ड संख्या 09 में मंगलवार की रात एक व्यक्ति की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने से दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ आशीष ने 35 वर्षीय राम यादव को मृत घोषित कर दिया. जख्मी 45 वर्षीय प्रमोद यादव को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल सुपौल सुपौल रेफर कर दिया गया. मृतक की बहन ने बताया कि भूमि विवाद में हत्यारों ने किवाड़ तोड़ने के बाद घर में घुसकर मेरे भाई को सिर में गोली मारी है. घायल प्रमोद यादव को बाजू में गोली लगी है. बताया कि दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद का 15 दिन पूर्व पंचायत कर मामले का सुलह कर दिया गया था. जिसके बाद मेरे पति अपना घर बना रहे थे. घर बनाने के क्रम में इस घटना को अंजाम दिया गया है. महिला ने पुलिस को गोली मारने वाले अपराधियों का नाम भी बताया है. एएसएचओ साहिद की मानें तो भूमि विवाद में गोली मारी गई है. जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल ले जाया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन