नामांकन के इंतजार में बैठे रहे अधिकारी
Updated at : 13 Oct 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी.
विज्ञापन
पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन, एक भी प्रत्याशी ने नहीं कटायी एनआर
त्रिवेणीगंज. दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी. हालांकि पहले दिन एक भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया और ना ही किसी ने एनआर कटायी. अनुमंडल कार्यालय में पदाधिकारी उम्मीदवार का इंतजार करते रहे. नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. अनुमंडल कार्यालय तक आने के लिए तीन जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस बल और दंडाधिकारी को तैनात किया गया था. एसडीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र उनके वेश्म 11 बजे से तीन बजे तक दाखिल किया जाएगा. नामांकन 13 से 20 अक्टूबर तक लिए जाएंगे, जबकि 21 अक्टूबर को नामांकन पत्र की संवीक्षा की जाएगी. वहीं 23 अक्टूबर तक अभ्यर्थी नाम वापस कर सकेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




