नवनिर्मित कुआं के पूजन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, 700 मरीजों को मिला नि:शुल्क इलाज

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर प्रतापगंज निवासी सत्यनारायण महतो के पुत्र डॉ विनय कुमार के सौजन्य से आयोजित किया गया

विज्ञापन

प्रतापगंज. शिव मंदिर सुरियारी में नवनिर्मित कुएं के भव्य पूजनोत्सव के अवसर पर रविवार को गरीब एवं असहाय मरीजों के लिए एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में विभिन्न रोगों के करीब 20 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने समाचार प्रेषण तक लगभग 700 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करायी. यह स्वास्थ्य शिविर प्रतापगंज निवासी सत्यनारायण महतो के पुत्र डॉ विनय कुमार के सौजन्य से आयोजित किया गया. कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ कुमार ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ, जो आर्थिक विपन्नता के कारण इलाज कराने में असमर्थ रहते हैं. शिविर में हर प्रकार की बीमारियों की जांच हेतु विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ पैथोलॉजी टीम भी मौजूद रही. शिविर में अति विशिष्ट चिकित्सकों की टीम में गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ प्रिया अर्पण, लेप्रोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ अभय गुरमैता, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अंगद चौधरी, सर्जन डॉ आभा प्रसाद, वरीय मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद, कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. संतोष कुमार भगत, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विक्रम कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. तारिक मजहर, फिजिशियन डॉ. ऋषभ सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ श्रेया, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ विनोद कुमार मेहता सहित अन्य डॉक्टरों ने सेवाएं दीं. शिविर की विधि-व्यवस्था एवं मरीजों की सहायता में गौरव कुमार पूर्वे उर्फ चिंटू, पूर्व मुखिया अनिल कुमार शाह उर्फ टीपू, अमरेंद्र महतो, संजय कुमार, बबलू महतो, डोमी पूर्वे, तेज प्रताप, गुड्डू पूर्वे, शंभु महासेठ और मंटू कुमार सक्रिय रूप से जुटे रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन