अवकाश के बावजूद खुला रहा नपं कार्यालय, एक करोड़ 07 लाख 28 हजार 025 रुपए की वसूली

Updated:
विज्ञापन
अवकाश के बावजूद खुला रहा नपं कार्यालय,  एक करोड़ 07 लाख 28 हजार 025 रुपए की वसूली

नगर पंचायत कार्यालय में होल्डिंग टैक्स कटाने को लेकर लोगों में काफी जागरूकता देखी गई

विज्ञापन

वीरपुर. वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को नगर क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए और बकाए होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए छुट्टी के बावजूद नगर पंचायत कार्यालय खुला रहा. जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की. जानकारी अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में होल्डिंग टैक्स के लिए 58 लाख 48 हजार 25 रुपए का निर्धारित लक्ष्य रखा गया था. जिसके एवज में फरवरी माह के अंत तक 42 लाख 44 हजार 581 रुपए राजस्व की प्राप्ति की गई. नगर पंचायत के ईओ देवर्षि रंजन ने बताया कि पूरे नगर के लिए कुल रिवेन्यू 1,07,48,025 रुपए निर्धारित की गई थी. जिसका 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा चुका है. उम्मीद है कि इसमें पांच से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. उन्होंने बताया कि दिए गए विशेष छूट पर कर संग्राहक के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में घर घर जाकर कर संग्रहण का कार्य किया जा रहा है. ताकि निर्धारित लक्ष्य से अधिकतम राशि संगृहीत की जा सके. इधर नगर पंचायत कार्यालय में होल्डिंग टैक्स कटाने को लेकर लोगों में काफी जागरूकता देखी गई. कर संग्राहक मनीष कुमार पंडित और सुरेंद्र रजक की मौजूदगी में हॉल्डिंग टैक्स लिए गया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन