संगीत वाद्ययंत्र व आईसीटी लैब का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
संगीत वाद्ययंत्र व आईसीटी लैब का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप सदस्य अर्चना मेहता, स्थानीय मुखिया चंदन राम व समाजसेवी सुशील मेहता ने शिरकत की

विज्ञापन

रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय समदा में गुरुवार को संगीत वाद्ययंत्र तथा आईसीटी लैब का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप सदस्य अर्चना मेहता, स्थानीय मुखिया चंदन राम व समाजसेवी सुशील मेहता ने शिरकत की. जिप सदस्य ने बताया कि करीब ढाई लाख के संगीत साजो सामान विद्यालय को उपलब्ध कराया गया है. आधुनिक तकनीक के यह साजो सामान विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी. साथ ही आईसीटी लैब में अभी आठ कंप्यूटर लगाए गए है, जो विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकेंगे. कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार झा, उदय प्रकाश पंचम, सुरेन्द्र कुमार, राजन कुमार, प्रीति कुमारी, कौशल किशोर, मंटू कुमार, बेलाल, नीतीश मिश्र, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन