सुपौल में रेल विस्तार को लेकर सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

हाल के दिनों में कई स्पेशल ट्रेनों को नियमित किया गया है, जो एक सराहनीय पहल है

विज्ञापन

राघोपुर. सांसद दिलेश्वर कामैत ने बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कोसी क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण मांगें रखी. उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र सुपौल सहित पूरे कोसी क्षेत्र के यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने और उनके विस्तार का अनुरोध किया. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रेल मंत्री के नेतृत्व में देशभर में रेल सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है. हाल के दिनों में कई स्पेशल ट्रेनों को नियमित किया गया है, जो एक सराहनीय पहल है. इसी क्रम में उन्होंने कोसी क्षेत्र से संचालित महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी नियमित करने की मांग उठाई. सांसद ने रेल मंत्री से गाड़ी संख्या 05736/35 कटिहार–अमृतसर स्पेशल (वाया फारबिसगंज, राघोपुर) को नियमित करने का अनुरोध किया. इसके साथ ही गाड़ी संख्या 05585/86 सहरसा–लोकमान्य तिलक स्पेशल को सुपौल, राघोपुर होते हुए ललितग्राम तक विस्तार कर नियमित करने तथा गाड़ी संख्या 04059/60 सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल को भी ललितग्राम तक बढ़ाकर नियमित करने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र सीमावर्ती, बाढ़ प्रभावित और पिछड़ा इलाका रहा है. यहां से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें लंबे समय से पूर्ण यात्री भार के साथ परिचालित हो रही है. लाखों यात्रियों को सुविधा दे रही है. ऐसे में इन ट्रेनों को नियमित किए जाने से क्षेत्र के लोगों को स्थायी रेल सुविधा मिल सकेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन