एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटेंगे कई दिग्गज

Updated:
विज्ञापन

गांधी मैदान परिसर में मंगलवार को सुपौल एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

सुपौल. गांधी मैदान परिसर में मंगलवार को सुपौल एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूरे शहर में एनडीए के घटक दलों का झंडा लगाया गया है. वहीं एनडीए की ओर से जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये हैं. इसके अलावे बिजली के खंभे व सार्वजनिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े-बड़े बैनर व पोस्टर लगाये गये हैं. बनाया गया भव्य पंडाल गांधी मैदान परिसर में कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. जहां कुर्सियां भी लगाये जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं के वाहन पार्किंग के लिए भी जगह निर्धारित कर दिया गया है, जबकि दूर दराज से आये कार्यकर्ताओं के भोजन की भी व्यवस्था की गयी है. भोजन व्यवस्था के लिए मैदान के पूर्वी भाग में स्टॉल लगाया गया है. वहीं पीने के पानी व चलंत शौचालय की भी व्यवस्था की गयी है. 10 हजार कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे हिस्सा जिला जदयू अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सुपौल विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. जिसकी तैयारी बीते कई दिनों से की जा रही थी. सम्मेलन में जदयू, भाजपा, लोजपा रा, हम व रालोमो के कार्यकर्ता के साथ-साथ सभी पार्टी के प्रांतीय व राष्ट्रीय नेता सम्मेलन में शिरकत करेंगे. सम्मेलन में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक सह ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद अशोक यादव, सुनील कुमार, दिलेश्वर कामैत, विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, वीणा भारती, रामविलास कामत, सहरसा विधायक डॉ आलोक रंजन, लोजपा रा के नेता संजय सिंह, रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव मो फजल इमाम, हम के राष्ट्रीय सचिव श्रवण भूईया सहित एनडीए के अन्य नेता भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन