अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक घायल, रेफर

त्रिवेनीगंज-प्रतापगंज सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के गौनाहा पंचायत के बहेरवा गावं के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
त्रिवेणीगंज. त्रिवेनीगंज-प्रतापगंज सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के गौनाहा पंचायत के बहेरवा गावं के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ बीएन पासवान द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक को बेहतर इलाज हेतु मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर वार्ड नंबर 02 निवासी हरिलाल मंडल के 22 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार के रूप में हुई है. घायल युवक अपने बहनोई सुनील मंडल के यहां हरिहरपट्टी गांव आया हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










