नहीं रही ममता की प्रतिमूर्ति श्रीमती झा, पत्रकार द्वय को मातृशोक

Updated:
विज्ञापन
नहीं रही ममता की प्रतिमूर्ति श्रीमती झा, पत्रकार द्वय को मातृशोक

दिवंगत श्रीमती झा एक धर्मपरायण, सरल और दृढ़ इच्छाशक्ति वाली महिला थी

विज्ञापन

सुपौल. वरिष्ठ पत्रकार निर्भय झा और प्रवीण गोविन्द की माता श्रीमती झा (78 वर्ष) का निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी. उनके निधन की खबर से कोसी-सीमांचल-मिथिलांल के पत्रकारिता एवं सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. दिवंगत श्रीमती झा एक धर्मपरायण, सरल और दृढ़ इच्छाशक्ति वाली महिला थी. उन्होंने अपने पुत्रों को सदैव निर्भीकता और सत्य के मार्ग पर चलने के संस्कार दिए. उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकार संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सुपौल जिले के कर्णपुर में किया गया. निधन पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, नगर परिषद सुपौल के चेयरमैन राघवेंद्र झा राघव, समाजसेवी विनयभूषण सिंह, महेंद्र मिश्र, राधेश्याम पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ राधेश्याम यादव, सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया सिंह आदि ने गहरी शोक-संवेदना प्रकट की है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन