ePaper

सभी पैक्सों को मिल रहा पेट्रोल पंप का लाइसेंस, खोले जा रहे जन औषधि केंद्र : मंत्री

Updated at : 19 Apr 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
सभी पैक्सों को मिल रहा पेट्रोल पंप का लाइसेंस, खोले जा रहे जन औषधि केंद्र : मंत्री

त्रिवेणीगंज, प्रतापगंज, पथरा गौरधैय और भवानीपुर दक्षिण में भी ऐसे गोदाम बनाए जाएंगे

विज्ञापन

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित अतिथि गृह में शुक्रवार की रात पहुंचे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिले के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुपौल जिला अंतर्गत निर्मली प्रखंड में प्राथमिक सब्जी उत्पादक समिति का निबंधन कर प्रमाण पत्र वितरण किया गया है. इसके साथ ही पैक्सों में 1000 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. जिसका शिलान्यास कार्यक्रम बसंतपुर के परमानंदपुर में किया गया. इस परियोजना की कुल राशि 72 लाख 67 हजार 954 रुपये निर्धारित की गई है. त्रिवेणीगंज, प्रतापगंज, पथरा गौरधैय और भवानीपुर दक्षिण में भी ऐसे गोदाम बनाए जाएंगे. मंत्री ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों के हित में पैक्स के माध्यम से प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं. जहां सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं. इन केंद्रों से दूर-दराज के गरीब लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं में राहत मिल रही है. इसके साथ ही पैक्स को पेट्रोल पंप का भी लाइसेंस दिया जा रहा है. सभी पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर भी खोले जा रहे हैं. ताकि किसानों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके. बताया कि जिला में सभी 166 पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर हो जाने से किसानों को काफी सहुलियत हो रही है. मंत्री श्री कुमार ने कोसी क्षेत्र में रेलवे मंत्रालय द्वारा हो रहे तेजी से विकास कार्यों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कोसी महासेतु स्व अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि का परिणाम है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिथिलांचल क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाएं लेकर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछली बार की सरकार ने बिहार को दो एम्स की सौगात दी. एक पटना में और दूसरा दरभंगा में निर्माणाधीन है. जिससे सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी और दरभंगा सहित कई जिलों को लाभ मिलेगा. प्रेसवार्ता के अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के कोने-कोने में विकास की रोशनी पहुंचाएगी. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, राम कुमार राय सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन