रामनवमी जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तत्काल प्रशासन को दें

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना परिसर में शुक्रवार को रामनवमी व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने की. बैठक को संबोधित करते हुए भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने रामनवमी और ईद पर्व आपसी भाइचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. थाना अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तत्काल प्रशासन को दें. पुलिस प्रशासन आम लोगों की सेवा व सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है. थाना अध्यक्ष ने कहा कि रामनवमी जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. जुलूस सरकार की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित रूटचार्ट से ही निकला जाएगा. जुलूस मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील जगहों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जाएगी. रामनवमी जुलूस एवं ईद पर्व द्वारा चिन्हित स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती रहेगी. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंडेश्वर झा, एसआई वर्षा कुमारी, बलदेव राम, मुखिया विजय कुमार यादव, सुरेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो सूर्य नारायण मेहता, विजय कुमार सिंह, जिप सदस्य गौतम कुमार, बद्रीनारायण यादव, देवचंद शर्मा, गणेश राम, राजेंद्र साह, मो सुभान, मो इफ्तिखार अहमद, मो अलाउद्दीन, मनमोहन साह, ओमप्रकाश पंडित, मुकेश कुमार मेहता, देवचंद मेहता, वीरेंद्र मंडल, संजय मेहता, शिवनंदन मुखिया, रामदेव यादव, मो कलीम, पंकज मुखिया, हंसराज यादव सहित बड़ी संख्या में पंचायत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन