ePaper

13 दिसंबर को साल का अंतिम लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी शुरू

Updated at : 04 Dec 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
13 दिसंबर को साल का अंतिम लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी शुरू

बैठक में बैंकों द्वारा दिए गए ऋण से जुड़े मामलों के शीघ्र निपटान पर विशेष जोर दिया गया

विज्ञापन

सुपौल. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनंत सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य 13 दिसंबर 2025 को व्यवहार न्यायालय, सुपौल एवं अनुमंडलीय न्यायालय, वीरपुर में आयोजित होने वाली वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाना था. बैठक में सभी बैंक प्रबंधक, एमएसीटी (मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण) के अधिवक्ता, तथा सुपौल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे. बैठक में बैंकों द्वारा दिए गए ऋण से जुड़े मामलों के शीघ्र निपटान पर विशेष जोर दिया गया. इसके अलावे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का सेटलमेंट सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई. विशेष रूप से वाहन दुर्घटना दावों (एमएसीटी केस) का अधिकाधिक निष्पादन कर पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत दिलाने पर सहमति बनी. बैठक में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजल आलम, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, अधिवक्ता शीलभद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, भारतीय स्टेट बैंक एवं यूनियन बैंक के प्रबंधक तथा जिले के सभी बैंक प्रबंधक शामिल हुए. राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम मामलों के समाधान के लिए सभी विभागों एवं बैंकों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन