ePaper

Bihar News: आपसी विवाद में एसिड अटैक, सुपौल में तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

Updated at : 20 Mar 2025 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: बिहार के सुपौल के महेशपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने एसिड अटैक कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. यह घटना बुधवार रात हुई, जब पीड़ित पक्ष ने विवादित जमीन पर निर्माण रोकने की कोशिश की. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में जमीन विवाद ने एक घिनौनी शक्ल ले ली. बुधवार रात विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर एक पक्ष ने एसिड अटैक कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. यह घटना रात के समय हुई, जब पीड़ित पक्ष ने निर्माण रोकने की कोशिश की.

एसिड अटैक में तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

घायलों में महेशपुर वार्ड-08 निवासी रविंद्र साह, अशोक साह और रोहित साह शामिल हैं. इन तीनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरा पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि रोहित साह की स्थिति गंभीर है, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया.

कोर्ट में लंबित था विवाद, रातों-रात बढ़ा हिंसा

पारिवारिक विवाद और जमीन के मुद्दे को लेकर यह झगड़ा काफी पुराना था और मामला कोर्ट में लंबित था. बुधवार रात जब दूसरे पक्ष ने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया तो पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया, जिससे झगड़ा बढ़ा और आरोपितों ने एसिड फेंककर हमला कर दिया.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरीओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल

ये भी पढ़े: सौतेली मां के साथ पिता की भी बेरहमी से हत्या, बिहार में दूसरी शादी से नाराज बच्चों ने उठाया खौफनाक कदम

पुलिस जांच में जुटी, आवेदन का इंतजार

पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है. फिलहाल किसी पक्ष ने लिखित आवेदन नहीं दिया है, लेकिन पुलिस जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए तैयार है. इस घटनाक्रम ने महेशपुर गांव में डर का माहौल बना दिया है. लोग अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस घिनौने अपराध के जिम्मेदारों को पकड़ा जा सके.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन