सात दिवसीय सत्संग सह श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
सात दिवसीय सत्संग सह श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

कलश यात्रा बेनी बाबा मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल तक निकाली गई

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 02 में रविवार को सात दिवसीय सत्संग और श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई. कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलश यात्रा बेनी बाबा मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल तक निकाली गई. सैकड़ों महिलाएं तेज धूप में भी नंगे पैर सिर पर कलश लेकर चलती दिखी. सभी श्रद्धालु भक्ति में लीन थे. पूरे रास्ते जय श्री राम के नारे गूंजते रहे. यात्रा लगभग एक किलोमीटर लंबी थी, जो हाई स्कूल रोड और रामनगर रोड होते हुए कथा स्थल तक पहुंची. श्रद्धालु भगवा कपड़ों में नजर आए. जिससे पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंग गया. रास्ते में जगह-जगह लोगों की भीड़ देखने को मिली. कार्यक्रम के मुख्य कथावाचक ऋषिकेश से आए ब्रह्मचारी संत गोविन्द दास जी महाराज हैं. वह रोज सुबह 5 बजे प्रार्थना, 6 बजे प्रभातफेरी और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा सुनाएंगे. इस आयोजन को सफल बनाने में नगर के लोगों का बड़ा योगदान है. इसकी जिम्मेदारी तपेश साह उर्फ रमेश साह, कैली देवी और अन्य नगरवासियों ने संभाली है. कार्यक्रम में डॉ पीके रंजन, लक्ष्मण गुप्ता, सहदेव साह, मनीष पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन