कैलाशपुरी मेला का सांसद ने किया उदघाटन

कहा जल्द लौटेगा मेला का खोया हुआ अस्तित्व
– कहा जल्द लौटेगा मेला का खोया हुआ अस्तित्व कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पथरा उत्तर पंचायत में स्थित कैलाशपुरी मेला का उद्घाटन शनिवार को सांसद दिलेश्वर कामैत, पिपरा विधायक रामविलास कामत, पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सह मेला अध्यक्ष इन्द्र वीर कुमार, सुपौल व्यापार संघ अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी, सचिव सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर सांसद ने कहा कि इस मेला का खोया हुआ अस्तित्व बहुत जल्द ही लौटेगा. साथ ही पर्यटन स्थल का दर्जा भी मिलेगा. जिसका मांग विधानसभा में रखा गया है. सरकार द्वारा मंजूरी कर लिया गया है. आप लोग मिलजुल कर मेला में सहयोग करें. वहीं पिपरा विधायक ने कहा कि कैलाशपुरी मंदिर का चहारदीवारी निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है. रंगमंच निर्माण कार्य भी जल्द किया जाएगा. वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि कैलाशपुरी मेला उत्तर बिहार में प्रसिद्ध मेला है. यह स्थल प्राचीन काल से देवी देवताओं के सभा स्थली के रूप में विख्यात है. मेला को सजाने संवारने एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का श्रेय तत्कालीन जमींदारों, राजा, सरकारी पदाधिकारियों तथा अंग्रेजों को जाता था. उस समय गौरव की बात थी कि इस मेला में नेपाल के महाराजधिराज सपरिवार आया करते थे. सोनपुर मेला खत्म होने के बाद इस मेला में तंबू लगता था जो कोशी के विनाशकारी लीला ने मेला का अस्तित्व खत्म कर दिया. जिस कारण यह मेला लुप्त हो गया. पुनः 1970 ई में इस क्षेत्र के तत्कालीन सांसद स्व गुणानन्द ठाकुर के अथक प्रयास से अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में आरंभ हुई. मौके पर पूर्व मेला सचिव नरेश मिश्र, मुखिया मसरूदीन, पूर्व मुखिया हेम नारायण मंडल, निर्मली मुखिया हरिनंदन मंडल, पूर्व सरपंच बह्मदेव ठाकुर, भगवान दत चौधरी, निर्धन पासवान, सीता राम पासवान, श्रवण चौधरी, विरेन्द्र मंडल, नवल किशोर चौधरी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




