चित्रकला में जेश ने लाया प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगता में होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य महानंद पांडे एवं अन्य शिक्षकों ने जेश को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

विज्ञापन

राघोपुर. जिला स्तरीय बिहार दिवस प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. चित्रकला, गणित ओलिंपियाड, प्रश्नोत्तरी वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया. इसी क्रम में हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय, राघोपुर के छात्र जेश कुमार ने चित्रकला विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे प्रखण्ड का नाम गौरवान्वित किया. मार्गदर्शक शिक्षिका नेहा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जेश को प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया था. कहा कि जेश ने चित्रकला के माध्यम से बिहार की संस्कृति, विरासत और समकालीन विषयों को बेहद सजीव रूप में प्रस्तुत किया. जिसे निर्णायक मंडल ने सराहा. विद्यालय के प्रधानाचार्य महानंद पांडे एवं अन्य शिक्षकों ने जेश को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन