ePaper

जदयू की विस स्तरीय बीएलए 2 बैठक सम्पन्न, मतदाता पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए अहम निर्देश

Updated at : 17 Jul 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू की विस स्तरीय बीएलए 2 बैठक सम्पन्न, मतदाता पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए अहम निर्देश

बैठक के दौरान जदयू के विधायक और जिला स्तरीय नेताओं को फूलमाला, गमछा एवं पाग पहनाकर सम्मानित किया गया

विज्ञापन

सरायगढ़. आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर निर्मली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जदयू कार्यकर्ताओं की बीएलए 02 बैठक गुरुवार को शोभा भवन, सरायगढ़ में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता ने की, जबकि राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष कमल नारायण यादव और शंभू प्रसाद सिंह ने मंच संचालन किया. बैठक को संबोधित करते हुए निर्मली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न हो और कोई भी अयोग्य मतदाता उसमें शामिल न हो. उन्होंने बताया कि निर्मली विधानसभा क्षेत्र में कुल 367 मतदान केंद्र हैं, जहां बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की तैनाती की गई है. विधायक ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि बूथ स्तर पर पूर्ण निष्ठा, ताकत और सतर्कता के साथ कार्य करें ताकि पुनः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सशक्त नेतृत्व का अवसर मिल सके. उन्होंने जोर दिया कि हमारा आधार वोट ग्रामीण क्षेत्रों में है, इसलिए हर कार्यकर्ता को सजगता, सक्रियता और गंभीरता से कार्य करना होगा. सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कर लोकतंत्र को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, मतदाता सूची में कोई वास्तविक मतदाता छूटे नहीं और कोई फर्जी नाम जोड़े नहीं इसका सख्ती से पालन किया जाए. उन्होंने डोर-टू-डोर कैंपेन के माध्यम से पात्र मतदाताओं को चिन्हित कर फॉर्म भरवाने से लेकर नाम जुड़वाने तक हर संभव प्रयास करने की अपील की. बैठक के दौरान जदयू के विधायक और जिला स्तरीय नेताओं को फूलमाला, गमछा एवं पाग पहनाकर सम्मानित किया गया. बैठक में प्रदेश महासचिव अमर कुमार चौधरी, जिला संगठन प्रभारी राम बाबू कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र नारायण भंडारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, महिला जिला अध्यक्ष पूनम देवी, प्रमोद मंडल, नूर आलम, शशि कुमार, शिवराम यादव, वीरेंद्र मंडल, फर्मुद आलम, सुभाष कुमार, राम नंदन मेहता, शिव नंदन मुखिया, नवीन अड़गरिया, ज्ञान देव मेहता, शिव नारायण मेहता, सहदेव मेहता, राज कुमार, उमेश मंडल, अजय यादव, विश्वकर्मा भगत, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन