कुष्ठ विभाग की अंतरराष्ट्रीय टीम ने सीएचसी का किया मूल्यांकन

Updated:
विज्ञापन

दी जा रही सेवाओं को बताया उत्कृष्ट

विज्ञापन

– दी जा रही सेवाओं को बताया उत्कृष्ट किशनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जर्मनी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ एडोल्फ के नेतृत्व में टीम द्वारा कुष्ट विभाग का निरीक्षण किया गया. जहां उक्त टीम में चेन्नई के डॉ शिवा कुमार, पटना के डॉ सरबार्था रॉय, चेन्नई के डॉ सोमशेखर रेड्डी और पटना के डॉ एन के शामिल थे. इस दौरे का उद्देश्य नेशनल लेप्रोसी उन्मूलन कार्यक्रम के सान्वय में चल रहे डीएफआईटी गतिविधियों का मूल्यांकन करना था. दौरे के दौरान टीम ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा कर विभाग के प्रमुख चिकित्सक एवं कर्मचारियों से बातचीत किया. इस दौरान टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा, बीएचएम अभिलाष वर्मा एवं पीएमडब्लू विनोद कुमार सहित अन्य कर्मी से भी बातचीत किया. टीम द्वारा विभाग में इलाज करा रहे कई मरीजों से भी पूछताछ कर उनकी राय जानी. मरीजों के अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और देखभाल पर संतोष व्यक्त किया. मूल्यांकन के बाद विशेषज्ञों ने विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को उत्कृष्ट बताया और सभी कर्मी के कार्य का सराहना किया. इस दौरान डॉ राहुल कुमार, स्वास्थ्य कर्मी रमेश कुमार, विक्की आनंद,रवि कुमार, किरण कुमारी, प्रमिला देवी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन