सात केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दो से, चल रही है तैयारी

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 30 Jan 2026 7:10 PM

विज्ञापन

सडीएम नीरज कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है

विज्ञापन

वीरपुर. मुख्यालय स्थित सात केंद्रों पर दो फरवरी से कदाचार मुक्त माहौल में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जाएगी, जिसको लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार मुख्यालय में मध्य विद्यालय शालीवाशा, केएस कॉलेज, एलकेए हाइ स्कूल, जया महिला महाविद्यालय, राजकीय प्लस टू हाई स्कूल, आदर्श कोसी महिला कॉलेज और उत्क्रमित हाई स्कूल बसंतपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां दोनों ही पॉलियों में परीक्षा ली जाएगी. एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविका को भी लगाया जा रहा है. परीक्षा केंद्र और उसके आसपास के क्षेत्रों के 500 गज की दूरी पर फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी. इस दौरान धारा 163 लागू रहेगा. परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी लगा रहेगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के भीतर परीक्षार्थी निर्धारित समय सीमा से 30 मिनट पहले पहुंचेंगे. जूता व मौजा पहनकर परीक्षा हाल में प्रवेश वर्जित होगा. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे. ऐसी किसी भी परिस्थिति में पाए जाने पर परीक्षार्थी परीक्षा से निष्कासित किए जायेंगे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन