अपराधियों ने राजेश को पहले मारी गोली, नहीं गयी जान तो धारदार हथियार से की हत्या

Updated at : 30 Mar 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने राजेश को पहले मारी गोली, नहीं गयी जान तो धारदार हथियार से की हत्या

चार माह पूर्व जेल से छूटकर घर आया हुआ था. उसके बाद दिल्ली चल गया था.

विज्ञापन

प्रभात फॉलोअप किशनपुर थाना क्षेत्र के सिसोनी बाजार में रविवार की संध्या अपराधियों ने पुरानी रंजिश को लेकर कटहारा गांव निवासी 26 वर्षीय राजेश सुतिहार को गोली मारने के बाद तेज हथियार से गला काट हत्या कर दिया. घटना के बाद अपराधी सुपौल की दिशा में फरार हो गया. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है. जहां मृतक के 05 वर्षीय पुत्र अंश कुमार से अग्नि दान करवाया गया है. घटना के बाद पत्नी पूजा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजन द्वारा बताया गया कि मृतक के माता-पिता का 06 साल पूर्व स्वर्गवास हो चुका है. मृतक दो भाई थे. बड़ा भाई दिलीप शर्मा 04 साल पूर्व परिवार से अलग हो गया था. उसके बाद से मृतक लकड़ी मिस्त्री का कार्य कर रहा था. बताया गया की चार माह पूर्व जेल से छूटकर घर आया हुआ था. उसके बाद दिल्ली चल गया था. घटना से दो दिन पहले घर आया हुआ था. घटना के दिन करीब 5:00 बजे घर से खाना खाकर सिसौनी चौक तरफ घूमने के लिए निकला था. जिसे कुछ लड़का द्वारा फोन कर चाय पीने के लिए चौक पर मंगाया गया. जहां सूरज चाय दुकानदार के पास पूर्व से चार लड़का बैठा हुआ था. कुछ देर के बाद उत्तर दिशा से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक उतरा दो लड़का मोटरसाइकिल को स्टार्ट ही रोड पर रखा. दो लड़का हथियार लेकर चाय दुकान के अंदर जाकर तीन फायर किया. एक गोली मृतक के दया भाग छाती में लगने के बाद देखा कि मृतक नहीं मारा है. तब जाकर तेज हथियार से गला काट दिया गया. गला काटने के बाद सुपौल दिशा की ओर भाग निकला. जहां लोगों द्वारा घटना के बाद अस्पताल ले जाने लगा अस्पताल जाने से पूर्व ही मृतक का प्राण निकल गया. ग्रामीणों के अनुसार मृतक भी अपराधी प्रवृत्ति का था. बताया गया गौरवगढ़ प्रिंस हत्याकांड में भी नाम शामिल था. कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. एक और युवक से उसी महिला से प्रेम चल रहा था. दोनों में एक बार कहा सुनी भी हुआ था. परिजन द्वारा थाना को आवेदन नहीं दिया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस छानबीन में जुटी है. बहुत जल्द सब कुछ क्लियर हो जायेगा. उन्होंने बताया कि मृतक के सीने में एक बुलेट फंसा था. जो एक्स-रे से पता चला. मृतक भी अपराधी प्रवृत्ति का था.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन