वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि बरामद शराब के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है

विज्ञापन

सुपौल. जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, तस्कर फरार हो गया. गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बलुआ बाजार थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान गोड़ीयारी जाने वाली सड़क के समीप एक संदिग्ध टाटा सफारी की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को 594 लीटर दिलवाले नेपाली देसी शराब व 96 लीटर विदेशी शराब मिला. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और मामले को गंभीरता से लेते हुए बलुआ बाजार थाना में कांड दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि बरामद शराब के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था. इस कड़ी में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में नशा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा. तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन