ePaper

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: सुपौल में टॉर्च रैली का भव्य स्वागत

Updated at : 20 Apr 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: सुपौल में टॉर्च रैली का भव्य स्वागत

टॉर्च रैली को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर की प्रमुख सड़कों को सजाया गया और जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए

विज्ञापन

सुपौल. भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन इस बार बिहार में किया जा रहा है, जो राज्य के खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है. इस आयोजन के लिए बिहार के पांच जिले पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय को मेजबानी सौंपी गयी है. इन जिलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें देशभर से हजारों युवा खिलाड़ी भाग लेंगे. खेलो इंडिया गेम्स के प्रचार और जन-जागरूकता के तहत रविवार को टॉर्च रैली का स्वागत बेहद जोश और उत्साह के साथ किया गया. जैसे ही खेलो इंडिया की टॉर्च रैली सुपौल पहुंची, पूरा जिला खेलमय माहौल में रंग गया. स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों और खेल संगठनों के खिलाड़ियों ने रैली में भाग लिया और पूरे शहर में मार्च करते हुए खेल भावना और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. टॉर्च रैली के दौरान सुपौल में स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें मिथिला की पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों ने सबका मन मोह लिया. टॉर्च रैली को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर की प्रमुख सड़कों को सजाया गया और जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए. रैली के दौरान “खेलो इंडिया, बढ़ो इंडिया ” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. डीएम कौशल कुमार ने कहा कि खेलो इंडिया टॉर्च रैली ने सुपौल के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया है. यह आयोजन केवल एक खेल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि बिहार के युवाओं के लिए अवसर है कि वे अपने खेल कौशल को देश के सामने प्रदर्शित कर सकें. जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा मंच है, जो आने वाले समय में खेलों के माध्यम से विकास और पहचान की नई राह खोलेगा. मौके पर एडीएम राशिद कलीम अंसारी, डीडीसी सुधीर कुमार, एसडीएम इंद्रवीर कुमार, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निदेशक शशि कुमार, खेल पदाधिकारी आलोक कुमार भारती, डीपीआरओ संदीप कुमार, रवि कुमार पांडे, सुमन सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन