हनुमान जयंती के अवसर पर राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी से निकाली गयी भव्य निशान यात्रा

निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने हनुमानी ध्वज लेकर जयघोष के नारे लगाते हुए भाग लिया
त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 स्थित गुरुवार को राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में श्याम सेवा समिति ट्रस्ट एवं नारायणी महिला मंडल के तत्वावधान में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर हनुमान जी की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से रथ में सजाकर गाजे-बाजे एवं भक्ति संगीत के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई. यात्रा राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर पुरानी बैंक चौक, मेला ग्राउंड, महावीर मंदिर, वंशी चौक होते हुए जनता रोड से एनएच-327ई मार्ग होकर मंगल बाजार स्थित बाबा हनुमान मंदिर पहुंची. अंत में श्याम मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुई. निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने हनुमानी ध्वज लेकर जयघोष के नारे लगाते हुए भाग लिया. यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने रथ पर फूलों की वर्षा कर भगवान का स्वागत किया. श्याम मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा को निशान अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में सज्जन कुमार संत, कैलाश अग्रवाल, अनिल सिंहल, दिलीप अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सज्जन केजरीवाल, रितेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, शुभम चौखानी, विवेक केजरीवाल, रवि चौखानी, इंदु अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, गिरिजा अग्रवाल, बॉबी शर्मा, स्वेता गोयल, ममता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अंशु चौखानी, पूनम मित्तल एवं मधु अग्रवाल आदि जुटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




