ePaper

मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

Updated at : 29 Apr 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

पांच सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया

विज्ञापन

रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड के सातनपटी पंचायत के वार्ड नंबर 01 स्थिति ढाढा नव दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा के दरबार के संगमरमर की मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें पांच सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया. कलश यात्रा दुर्गा मंदिर ढाढा से शुरू होकर कोसी नदी से जल भर पुनः दुर्गा मंदिर ढाढा पहुंची. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. मां के जयकारे से पूरा इलाका धार्मिक हो गया. प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिक गणेश एवं राम-लक्ष्मण के संगमरमर की मूर्ति राजस्थान के जयपुर से मंगाई गई है. मंगलवार को कलश यात्रा के उपरांत सभी प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. पूजा अर्चना की तीस अप्रैल को सभी मूर्ति कि प्राण प्रतिस्ठा वाराणसी से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में राम नरेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुचिन्द्र कुमार सिंह, मुनमुन कुमार सिंह, गोरी शंकर सिंह, रंजीत कुमार सिंह, शानू सिंह, अनमोल सिह, हिमांशु सिंह, चुनचुन सिंह, मनीष कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन