एलुमनी मीट 2026 का भव्य आयोजन

Updated:
विज्ञापन
एलुमनी मीट 2026 का भव्य आयोजन

कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न सत्रों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया व अपना अनुभव साझा किया

विज्ञापन

करजाईन. राजकीय पॉलिटेक्निक करजाईन में एलुमनी मीट 2026 का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न सत्रों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया व अपना अनुभव साझा किया. कार्यक्रम की शुरुआत एलुमनी रजिस्ट्रेशन से हुई. इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके बाद प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें संस्थान का गौरव बताया. एलुमनी शेयरिंग सत्र में पूर्व छात्रों ने अपने करियर अनुभव, उद्योग जगत की आवश्यकताओं एवं सफलता के महत्वपूर्ण सुझाव विद्यार्थियों के साथ साझा किए. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें नृत्य, गायन एवं अन्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया. वही प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों एवं एलुमनी के बीच सार्थक संवाद हुआ.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन