सजधज कर तैयार हुआ गांधी मैदान, जिला स्थापना व बिहार दिवस आज

Updated:
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस बार दोनों ऐतिहासिक अवसर एक साथ 22 मार्च को मनाए जाएंगे

विज्ञापन

सुपौल. संघर्षों और उपलब्धियों का गवाह बना सुपौल जिला इस वर्ष अपने स्थापना के 36वें वर्ष में प्रवेश करेगा, वहीं बिहार अपने 115 साल के गौरवशाली इतिहास को याद करेगा. खास बात यह है कि इस बार दोनों ऐतिहासिक अवसर एक साथ 22 मार्च को मनाए जाएंगे. आमतौर पर सुपौल जिला स्थापना दिवस हर साल 14 मार्च को मनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष दोनों आयोजन एक साथ करने का निर्णय लिया गया है. जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. जबकि गांधी मैदान स्थित तालाब को बेहतर ढंग से सजाया गया है. हालांकि शुक्रवार की संध्या से हो रही बारिश से मैदान में पानी जमा हो गया है. निकाली जायेगी प्रभातफेरी संयुक्त आयोजन के अवसर पर 22 मार्च को सुबह 07 बजे से 09 बजे तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी. प्रभातफेरी गांधी मैदान से शुरू होकर लोहिया चौक, पेट्रोल पंप, स्टेशन चौक, महावीर चौक होते हुए पुनः गांधी मैदान में समाप्त होगी. इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे स्थानीय गांधी मैदान में स्टॉल निरीक्षण और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया जाएगा. इसके अलावे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. जबकि संध्या 06 बजे गांधी मैदान स्थित पोखर पर दीप और कैंडल जलाकर जिले के गौरवमयी सफर को सलाम किया जाएगा. इसके बाद नामचीन कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन