रामनवमी मेला समिति का गठन, बिजेंद्र अध्यक्ष व आशीष सचिव मनोनीत

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी मेला समिति का गठन, बिजेंद्र अध्यक्ष व आशीष सचिव मनोनीत

पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मिल जुलकर कार्य करने की अपील की

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही के वार्ड नंबर 3 स्थित अनंत भगवान मंदिर परिसर में बुधवार की संध्या आगामी रामनवमी मेले की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. नई रामनवमी मेला समिति का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से बिजेंद्र प्रसाद यादव को अध्यक्ष, दीपक राउत को कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा कामेश्वर प्रसाद यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा रंजीत कुमार को संयोजक, जीतू कुमार दास को संरक्षक तथा आशीष साह को सचिव मनोनीत किया गया. वहीं, बाबू नंद यादव, शंभू पासवान, सुमित कुमार मेहता, वेदानंद यादव, दरोगा सिंह, मंदु साह और संजय गुप्ता को समिति का सदस्य बनाया गया. नव निर्वाचित अध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि रामनवमी मेला क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है. जिसे भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना समिति की प्राथमिकता होगी. उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मिल जुलकर कार्य करने की अपील की. वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक राउत ने बताया कि समिति जल्द ही मेले की विस्तृत कार्य योजना तैयार करेगी. बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित कराने का संकल्प लिया. समिति द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन