वन विभाग का वाहन घर में घुसा, पांच जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद सभी घायलों का इलाज कहां चल रहा है

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत अंतर्गत परसरमा गांव में एनएच 31 पर मंगलवार की रात्रि वन विभाग की बोलेरो बीआर 01जेपी 5031 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर को तोड़ते हुए एक मकान में घुसकर पलट गई. वाहन वीरपुर की ओर से आ रही थी. घटना की जानकारी देते गृहस्वामी उपेन्द्र यादव ने बताया कि वे और उनका परिवार सो रहा था, तभी तेज टक्कर और मकान के हिलने की आवाज से उनकी नींद खुल गई. बाहर निकलकर देखा तो गाड़ी पलटी हुई थी. वाहन में सवार तीन लोग बाहर निकल चुके थे. जबकि दो लोग अंदर फंसे हुए थे. जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका. बताया कि घायलों ने खुद को मधेपुरा वन विभाग का फॉरेस्ट रेंजर बताया और पहले इलाज कराने की बात कही. घटना के बाद सभी घायलों का इलाज कहां चल रहा है, उनकी स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. हादसे के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मकान को भी नुकसान पहुंचा है. इस मामले में राघोपुर वन विभाग के प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि ये वाहन तो डिविजन फोरेस्ट के नाम से है, लेकिन ये हमारे यहां का नहीं है. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो वहां सिर्फ क्षतिग्रस्त गाड़ी खड़ी थी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन