बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

प्रशासन व पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों से अवगत कराया गया
छातापुर. बकरीद पर्व को लेकर छातापुर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. त्रिवेणीगंज डीसीएलआर संस्कार रंजन एवं बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में सीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह सहित पुलिस पदाधिकारियों के अलावे सशस्त्र बल शामिल थे. फ्लैग मार्च मुख्यालय बाजार से होकर राजवाड़ा, सिद्दिकी चौक, झखाडगढ, हरिहरपुर, महद्दीपुर बाजार से होकर इंदरपुर, रामपुर, मकुर्जा हाट, चुन्नी आदि इलाके का भ्रमण करते वापस थाना लौट गई. बीडीओ ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान जगह जगह जनप्रतिनिधि, गणमान्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें शांति व सुरक्षा बनाये रखने का अनुरोध किया गया. वहीं प्रशासन व पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों से अवगत कराया गया. साथ ही मुस्लिम समुदायों से भयमुक्त माहौल में बकरीद पर्व मनाने की अपील की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










