अगलगी से पांच घर जले, लाखों की क्षति

Updated:
विज्ञापन
अगलगी से पांच घर जले, लाखों की क्षति

घटना की सूचना अंचलाधिकारी प्रतापगंज को भी दी गयी है

विज्ञापन

प्रतापगंज. प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 02 में मंगलवार की रात भीषण अग्निकांड में चार परिवारों के पांच घर जल गये. इस हादसे में करीब 05 से 06 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग की शुरुआत अख्तर के घर से हुई, जिसे सबसे पहले पास ही पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में कार्यरत मुंशी ने देखा. उन्होंने आग की लपटें उठती देख शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. घटना की जानकारी तत्काल पंचायत के मुखिया प्रताप विराजी और सरपंच मजीद साफी को दी गयी. दोनों जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और रास्ते से ही प्रतापगंज और भीमपुर थाना सहित वीरपुर अनुमंडल प्रशासन को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. अग्निकांड में बुचाई साफी का एक घर पूरी तरह जल गया, जिसमें अनाज, फर्नीचर, बर्तन, गैस सिलेंडर, नकदी तीन हजार एवं महत्वपूर्ण कागजात राख हो गये. वहीं अख्तर के दो घरों के साथ-साथ सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया. मो रहमान साफी का एक घर और मो जाकिर के दो घर भी आग की चपेट में आ गए, जिसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया. घटना की सूचना अंचलाधिकारी प्रतापगंज को भी दी गयी है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की सरकारी या गैर-सरकारी सहायता नहीं मिल पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन