विनोबा मैदान में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

एक सितंबर तक होंगे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम

विज्ञापन

– एक सितंबर तक होंगे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पिपरा. मुख्यालय स्थित विनोबा मैदान में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के अवसर पर लगने वाल मेले का बुधवार को विधिवत उद्घाटन पूर्व प्रधानाध्यापक बद्री नारायण गुप्ता द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति समाज के सभी वर्गों के लोग व युवा क्लब के सभी सदस्य भी मौजूद थे. इस मौके पर आमंत्रित लोगों को पाग, चादर देकर सम्मानित किया गया. 27 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाले श्री गणेश महोत्सव का समापन 01 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा. 27 अगस्त को श्री गणेश पूजन प्राण प्रतिष्ठा एवं सुरीली भजन संध्या, 28 अगस्त को मिथिला हास्य संस्कृति कार्यक्रम, 29 अगस्त की संध्या भक्ति जागरण, 30 अगस्त को अंतर विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम, 31 अगस्त की संध्या 6 :25 बजे से भव्य महा आरती एवं छप्पन भोग, 01 सितंबर दिन के 4:00 बजे प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम है. पूजा समिति के संयोजक सुनील कुमार बंटू एवं पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर विनोबा मैदान में लगने वाले मेले में ब्रेक डांस झूला, ड्रैगन ट्रेन झूला, टावर झूला, चांद तारा झूल, कार झूला, घोड़ा झूला, मिकी माउस, जादू की परी, मीना बाजार में तरह-तरह की दुकानों सहित विशेष आकर्षण देखने को मेल में आए लोगों को मिलेंगे. इस अवसर पर अरुण गुप्ता, बसंत गुप्ता, शंकर चौधरी, एम वली, योगेंद्र मंडल, पिंटू मंडल, दीपक कारक, तेज नारायण शाह, गोपाल कुमार मुन्ना, ललित मंडल, नवीन गुप्ता, मनोज दे, अभिजीत कुमार रंजीत, आशीष गुप्ता, अमित कुमार टिंकू, हैप्पी कुमार, विश्वजीत कुमार दिलखुश, सोमेश्वर कुमार, जेपी यादव, जितेंद्र कुमार बंटी, राजकुमार पोद्दार, प्रदीप चौधरी, शंकर चौधरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन