बच्चों के साथ परिभ्रमण पर गये तीन शिक्षक समेत पांच गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर संजय प्रियदर्शी ने बताया कि सभी के शराब पीने की पुष्टि की गई है
– नेपाल से लौटने के क्रम में भीमनगर बॉर्डर पर उत्पाद टीम को मिली सफलता वीरपुर. सुपौल उत्पाद विभाग की टीम ने भीमनगर बॉर्डर पर नियमित जांच के दौरान नशे की हालत में पांच लोगों को पकड़ा, जिसकी पुष्टि ब्रेथ एनलाइजर मशीन से की गई है. पकड़े गए पांच लोगों में तीन शिक्षक बताए जा रहे हैं, जो मधेपुरा जिला से मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बच्चों को लेकर कोसी बराज गए थे. वहीं वापसी के क्रम में जब भीमनगर उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर लोगों की जांच की जा रही थी. जांच के क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने पांच लोगों को शराब के नशे में पकड़ा. जांच के दौरान उत्पाद विभाग के निरीक्षक संजय प्रियदर्शी के साथ साथ अन्य कर्मी मौजूद थे. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर संजय प्रियदर्शी ने बताया कि सभी के शराब पीने की पुष्टि की गई है. मामले को लेकर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए सभी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










