पंचायत सरकार भवन से 62 पंखे व दर्जनों लाइट चोरी

Updated:
विज्ञापन
पंचायत सरकार भवन से 62 पंखे व दर्जनों लाइट चोरी

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला संदेहास्पद लग रहा है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपट्टी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बुधवार की रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़कर लगे कुल 62 पंखों के साथ-साथ सभी लाइट्स, बल्ब, मरकरी व वेपर लाइट्स चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. जानकारी के अनुसार बुधवार शाम इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति किसी कार्य से पंचायत सरकार भवन पहुंचा. उसने देखा कि भवन के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है. संदेह होने पर जब वह अंदर गया तो कमरे का ताला भी टूटा पाया गया. अंदर का दृश्य देखकर वह हैरान रह गया. कमरे में लगे सभी पंखे और लाइट्स गायब थे. घटना की सूचना तुरंत पंचायत की मुखिया रंजन देवी को दी गई. इसकी जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच गई है. बताया जा रहा है की यह पंचायत सरकार भवन निर्माण के बाद अगस्त 2025 में ही हैण्डओवर किया गया था. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला संदेहास्पद लग रहा है. आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन