650 बुजुर्गों की आंखों की हुई जांच, दिया गया नि:शुल्क चश्मा

Updated:
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्था हेल्पेज इंडिया के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बुजुर्गों को चिह्नित कर उन्हें चश्मा दिया गया

विज्ञापन

करजाईन बाजार. क्षेत्र के राघोपुर, बसंतपुर, छातापुर तथा प्रतापगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर निःशुल्क चश्मा का वितरण किया गया. स्वयंसेवी संस्था हेल्पेज इंडिया के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बुजुर्गों को चिह्नित कर उन्हें चश्मा दिया गया. संस्था के पदाधिकारी विजय कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र के निर्मली, परमानंदपुर, रतनपुर, भगवानपुर, भीमनगर, बलुआ व गोविंदपुर पंचायत में शिविर लगाकर चिकित्सक डॉ शुभम सिंह के द्वारा करीब 650 बुजुर्गों के आंखों की जांच की गई. जांच के बाद उन बुजुर्ग मरीजों को संस्था के द्वारा निःशुल्क चश्मा का वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों को कोई असुविधा नहीं हो इसलिए शिविर लगाकर उन्हें चश्मा दिया गया. शिविर के संचालन में संस्था के पदाधिकारी ज्योतिष कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार मिश्र, खगेंद्र प्रसाद सिंह आदि का सहयोग रहा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन