जिले में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुफ्त आंख जांच व चश्मा विरतण कार्यक्रम की शुरूआत

Updated at : 30 Mar 2026 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुफ्त आंख जांच व चश्मा विरतण कार्यक्रम की शुरूआत

जनहितकारी पहल 30 मार्च से शुरू होकर आगामी एक माह तक संचालित की जाएगी.

विज्ञापन

सुपौल समाज कल्याण विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में जिले के आमजन, विशेषकर छात्र, वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निःशुल्क आंख जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. यह जनहितकारी पहल 30 मार्च से शुरू होकर आगामी एक माह तक संचालित की जाएगी. कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लाभार्थियों की आंखों की समुचित जांच की जाएगी. जांच के बाद जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा. जो लगभग 15 दिनों के भीतर वितरित किया जाएगा. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है. जिला प्रशासन के सहयोग से यह शिविर बुनियाद केन्द्र सुपौल एवं बुनियाद केन्द्र त्रिवेणीगंज में आयोजित किया जा रहा है. प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके और दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका समाधान किया जा सके. इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उनके दैनिक जीवन को आसान बनाया जा सके और जीवन स्तर में सुधार हो सके. जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस निःशुल्क शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाएं और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें. विशेष जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6262 पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन