ePaper

16.98 किमी स्पर पर लगा कटाव, बचाव का कार्य जारी

Updated at : 25 Jul 2024 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
16.98 किमी स्पर पर लगा कटाव, बचाव का कार्य जारी

कटाव रोकने के लिए फल्ड फाइटिंग का कार्य किया जा रहा है

विज्ञापन

रतनपुर. कोसी नदी के जलस्तर में बीते कुछ दिनों से तेजी से कमी आयी है. बुधवार को दिन के 12 बजे कोसी का डिस्चार्ज 01 लाख 42 हजार क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया, जो पूरी तरह स्थिर है. इधर पूर्वी कोसी तटबंध के 16.98 किलोमीटर स्पर पर कटाव जारी है. कटाव रोकने के लिए फल्ड फाइटिंग का कार्य किया जा रहा है. स्पर के एपरोंन को मजबूत किया जा रहा है. हालांकि इस स्पर पर भी पहले की तरह से काम नहीं हो रहा. काम को जरूरत के अनुसार किया जा रहा है. नायलोन क्रेट के माध्यम से नोज को मजबूती देने की कोशिश चल रही है. कार्यपालक अभियंता सनाउल्लाह व अमरेंद्र कुमार खुद कैंप किये हुए हैं. अभियंताओं ने कहा कि भले ही अभी नदी का दबाव कम है. फिर भी पूरी तैयारी की गयी है. ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन