वज्रपात से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, 3.5 लाख की संपत्ति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

घटना में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 25 स्थित डपरखा कोसी कॉलोनी चौक समीप एनएच 327ई के किनारे एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आंधी – तूफान और बारिश के बीच वज्रपात होने से आग लग लगी. घटना में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है. इस घटना में दुकान सहित दुकान में रखे लेजर प्रिन्टर, कलर प्रिन्टर, पीवीसी प्रिन्टर, फोटो प्रिन्टर, लैपटॉप, इनभेटर, मोबाइल, ऐसोसिरिज आदि समान जलकर राख हो गए. सूचना पर पहुंचे अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की दुकान आग की चपेट में आने से बच गयी. इस संबंध में पीड़ित दुकान संचालक कुशहा पंचायत के मयूरवा वार्ड 5 निवासी चंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे में अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसी दौरान भीषण तूफान आने व वज्रपात होने से दुकान में रखा लगभग तीन लाख पचास हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. बताया कि इसी दौरान 112 पुलिस टीम चौक पर ही मौजूद थी. उन्होंने ही अग्निशमन टीम को सूचना दिया. अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन