शांति व सद्भाव के साथ मनाया गया खुशियों का पर्व ईद

Updated at : 21 Mar 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
शांति व सद्भाव के साथ मनाया गया खुशियों का पर्व ईद

ईद की सेवई घोल गई भाईचारे की मिठास

विज्ञापन

– ईद की सेवई घोल गई भाईचारे की मिठास – अदा की गयी विशेष नमाज, लोगों ने एक-दूसरे से गले लग कर दी ईद की मुबारकबाद सुपौल. रमजान का पवित्र माह संपन्न होने के बाद शनिवार को जिले में ईद का त्योहार पूरे सौहार्द और भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया. ईद की सेवई भाईचारे की मिठास घोल गई. अकीदतमंदों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी. ईदगाह मैदान, जामे मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी थी. नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले लगाकर ईद की बधाई दी. इस दौरान जिला मुख्यालय अंतर्गत बसबिट्टी रोड स्थित ईदगाह में शनिवार की सुबह 09 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की गई. ईद को लेकर रोजेदारों में काफी खुशी का माहौल व्याप्त था. लोग नये वस्त्र धारण कर नमाज अदा करने पहुंचे थे. जहां नमाज के बाद एक-दूसरे से गले और हाथ मिलाने तथा ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया. इस बीच लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर ईद की सेवईयां का भी आनंद उठाया. इनमें मुस्लिम के साथ ही हिन्दू समुदाय के लोग भी शामिल थे. बच्चों ने मेले का उठाया जम कर आनंद पर्व के मौके पर ईदगाह के बाहर मेले का नजारा था. जहां झूला, खिलौना, आइस्क्रीम, कोल्ड्रिंक, श्रृंगार साधन, चाट, पानीपुरी आदि की दुकानें सजी थी. नमाज के बाद इन दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. खास तौर पर बच्चों ने मेले व स्वादिष्ट व्यंजनों का जम कर लुत्फ उठाया. वहीं महिलाओं ने भी मन पसंद सामग्रियों की खरीदारी की. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ईद को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था. चिह्नित व संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की विशेष तौर पर प्रतिनियुक्ति की गयी थी. वहीं पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर लगातार गश्त कर रही थी. ईद की नमाज के दौरान हुसैन चौक से बसबिट्टी जाने वाली सड़क में गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगायी गयी थी. नगर परिषद के कर्मियों द्वारा साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था की गई थी. वहीं नप के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ईदगाह के समीप पहुंच कर लोगों को ईद की बधाई दी. शीर खुरमा का लोगों ने लिया स्वाद ईद के अवसर पर लोगों ने शीर खुरमा व साधारण सेवई का स्वाद चखा. ईद के मौके पर दो तरह की सेवई बनाई जाती है. इसमें दोनों सेवइयां लगभग घरों में बनाई जाती है. इसमें शीर खुरमा का स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है. ये दूध और मेवा के साथ पकाया जाता है, इसके बाद इसे ईद वाले दिन लोगों को नास्ते में परोसा जाता है. इसे अलग अलग तरीकों से पकाया जाता है ज्यादातर जगहों पर सेंवई में शीर खुरमा पिस्ता, बादाम, काजू, नारियल और छुहारा डालकर तैयार की जाती है. ये काफी पौष्टिक माना जाता है और लोगों को स्वाद के साथ तालमेल से भी समृद्ध बनाता है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन