सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक जख्मी, इलाजरत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक जख्मी, इलाजरत

राहगीरों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज – जदिया मुख्यमार्ग एनएच 327 ई पर शुक्रवार कि देर शाम लक्ष्मीनियां गावं स्थित समधीनिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ बीएन पासवान द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. जख्मी कि पहचान कुशहा पंचायत के मयूरवा वार्ड नंबर 04 निवासी रामचंद्र पासवान के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप मे हुई. जख्मी विकास ने बताया कि वे ई रिक्शा से मानगंज में अपने संबंधी के यहां से वापस अपने घर मयूरवा आ रहे थे. इसी क्रम में एनएच 327ई पर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां गांव स्थित समधीनियां मोड़ के समीप ई रिक्शा के आगे अचानक एक जानवर के आ जाने के कारण ई रिक्शा अनियंत्रित हो गया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन