डॉ. राकेश कुमार बने सुपौल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश | Prabhat Khabar Network
डॉ. राकेश कुमार ने सुपौल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर दिया है।
सुपौल : डॉ. राकेश कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर सुपौल जिला न्यायालय में योगदान किया. उनके योगदान के साथ ही जिला न्यायपालिका को अनुभवी न्यायिक अधिकारी का नेतृत्व मिला है. इससे न्यायिक कार्यों के प्रभावी और सुचारु संचालन को गति मिलने की उम्मीद है.
इससे पहले डॉ. राकेश कुमार पटना उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) के पद पर पदस्थापित थे. न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए सुपौल में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
जिला न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों और न्यायालयकर्मियों ने डॉ. राकेश कुमार का स्वागत किया. इस दौरान उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गयीं. न्यायिक अधिकारियों और कर्मियों ने उम्मीद जतायी कि उनके मार्गदर्शन में न्यायालय की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी आएगी.
निष्पक्षता और समयबद्धता को प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. राकेश कुमार ने न्यायिक कार्यों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में विधि के शासन को सर्वोच्च स्थान देते हुए न्यायहित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी.
उनके योगदान से जिला न्यायालय में न्यायिक कार्यों को नयी गति मिलने की उम्मीद है. अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों और न्यायालयकर्मियों में भी उनके कार्यकाल को लेकर सकारात्मक अपेक्षाएं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










