डीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, स्वच्छता का ख्याल रखने का दिया निर्देश

Updated at : 20 Mar 2026 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
डीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, स्वच्छता का ख्याल रखने का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई व सेविका एवं सहायिका भी उपस्थित रही

विज्ञापन

सुपौल. आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शुक्रवार को त्रिवेणीगंज परियोजना अंतर्गत 06 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई व सेविका एवं सहायिका भी उपस्थित रही. निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 342 पर 30 बच्चे, 343 पर 35 बच्चे, 219 पर 31 बच्चे, 193 पर 25 बच्चे, 350 पर 30 बच्चे तथा 302 पर 36 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सभी सेविका एवं सहायिका को निर्देश दिया कि बच्चों की साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए. साथ ही बच्चों को समय पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने और ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने का सख्त निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री वंदना योजना के तहत प्रत्येक केंद्र से 8 लाभुक एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 3 पात्र लाभुकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन