डीएम ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

जिले के 2168 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 01 से 05 वर्ष तक के बच्चों को गोली खिलाई जाएगी

विज्ञापन

सुपौल. प्राथमिक विद्यालय कोशी कॉलोनी में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में नामांकित 177 बच्चों को एल्बेंडाजोल (400 एमजी) की गोली दी गई. उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में कृमि संक्रमण प्रायः व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी और संक्रमित मिट्टी के संपर्क से होता है. यह बच्चों के पोषण स्तर, हीमोग्लोबिन और शारीरिक-बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल असर डालता है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 16 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 19 सितंबर को मोप-अप दिवस मनाया जाएगा. कहा कि सुपौल जिले के 1866 सरकारी विद्यालय और 236 निजी विद्यालयों में एल्बेंडाजोल की खुराक बच्चों को दी जाएगी. इसके अलावे जिले के 2168 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 01 से 05 वर्ष तक के बच्चों को गोली खिलाई जाएगी. इस अभियान के तहत कुल 14 लाख 568 बच्चों को अच्छादित करने का लक्ष्य है. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर, डॉ ममता कुमारी, डॉ अभिषेक बच्चन, बालकृष्ण चौधरी, अभिषेक कुमार, अनुपम चौधरी, महेश कुमार मोना, संतोष कुमार गुप्ता, सुमित कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे. जिलाधिकारी ने अपील की कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य दिलाएं, ताकि कृमि संक्रमण से बचाव हो सके और स्वस्थ भविष्य का निर्माण हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन