दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का डीएम ने किया शुभारंभ

Updated at : 19 Mar 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का डीएम ने किया शुभारंभ

कहा किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की जरूरत

विज्ञापन

-कहा किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की जरूरत सुपौल. दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के प्रसार और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली. मेले के दौरान कस्टम हायरिंग केंद्र एवं कृषि यंत्र बैंक का उद्घाटन व उठाव किया गया. साथ ही लाभार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए साकित देवी को 4 लाख रुपये तथा बाबा लोटन दस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को 08 लाख रुपये का अनुदान का डमी चेक प्रदान किया गया. इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि मेले में आए कृषकों को नवीनतम तकनीक वाले कृषि यंत्रों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने किसानों से अपील की कि समय पर खेती कार्यों को पूरा करने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का अधिकाधिक उपयोग करें. जिससे उत्पादकता में वृद्धि हो सके. बताया गया कि अब तक कुल 1479 परमिट निर्गत किए गए हैं. जिनमें से 666 कृषकों द्वारा कृषि यंत्रों की खरीद की जा चुकी है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन